उत्तर प्रदेश

आगरा में 706 करोड़ की लागत से बनने वाले ताज बैराज के लिए 50 करोड़ रु0 की धनराशि अवमुक्त प्रदेश की 06 नदियों को पुनर्जीवित किया जायेगा: मंत्री श्री धर्मपाल सिंह

लखनऊ: प्रदेश के सिंचाई एवं सिंचाई यान्त्रिक मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने आज विभागीय अधिकारियों की बैठक व प्रेस वार्ता में कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी को शपथ लिए आज एक वर्ष पूर्ण हो गये है। मा0 मुख्यमंत्री ने इस एक वर्ष में उत्तर प्रदेश को समृद्ध बनाने में बहुत बड़ा योगदान देने का कार्य किया है। सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ करना, सिंचाई में सुधार करना, कौशल विकास को प्राथमिकता देना, बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना आदि, सरकार का आम आदमी केन्द्रित दृष्टिकोण दिखाई देने लगा है। इस एक वर्ष में जनता बेहतर दिनों की आशा करने लगी है। उन्होंने कहा कि आगरा की नहरों में पानी पहुँचा है। बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में ठोस कदम उठाये गये है। गंगा, घाघरा, सरयू, गण्डक, राप्ती आदि नदियों के स्थलों को पवित्र करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार नदियों के संरक्षण पर कार्य कर रही है।
सिंचाई मंत्री ने कहा कि अन्र्तराज्यीय स्तर पर नदियों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन व बेतवा नदियों को जोड़ने पर समझौता मध्य प्रदेश सरकार व उ0प्र0 सरकार के बीच किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बहुआयामी और चहुँमुखी विकास हुआ है। आम आदमी केन्द्रित बजट, आम आदमी केन्द्रित दृष्टिकोण सरकार का दिखाई देने लगा है। किसी भी सरकार की दो प्राथमिकताएँ होती है- सुरक्षा और विकास। सुरक्षा में प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है। उ0प्र0 मंे इन्वेस्टर्स सम्मिट होना, इसका  उदाहरण है। इसमें दुनिया के देशों के उद्यमी यहां आये। उद्यमी तभी आता है जब कानून व्यवस्था अच्छी होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सेफ्टी, कनेक्टिविटी और इलेक्ट्रिकसिटी तीनों अच्छी है। किसानों का एक लाख का कर्जा माफ हुआ। ’’वन ड्राफ मोर क्राप’’ की सोच से ड्रिप एरीगेसन के लिए सीमान्त एवं लघु सीमान्त किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान तथा बड़े किसानों को 80 प्रतिशत की व्यवस्था है। इसी प्रकार चार राष्ट्रीय परियोजनाएँ मध्य गंगा नहर परियोजना, सरयू नहर परियोजना, बाण सागर परियोजना तथा अर्जुन सहायक परियोजना जो काफी वर्षो से लम्बित थी उनके लिए प्रदेश सरकार द्वारा धनावंटन किया गया है। उन्होेेंने कहा कि लम्बित मध्य गंगा नहर परियोजना बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सम्भल व मुरादाबाद आदि जनपदों के लिए लाभदायी होगी।, सरयू परियोजना से पूर्वांचल के 09 जिलें लाभान्वित होगें, बाण सागर परियोजना से मिर्जापुर, इलाहाबाद आदि व अर्जुन सहायक परियोजना बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिए लाभदायक होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुन्देलखण्ड व विध्यांचल क्षेत्रों में पानी का अभाव है। इन चारों परियोजनाओं को वर्ष 2019 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि आगरा के लिए बैराज की 25 साल पुरानी मांग के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरुप 706 करोड़ रुपये की धनराशि मन्जूर हुई है। जिसमंे से 50 करोड़ रुपये सिंचाई विभाग को आवंटित भी कर दिया गया है। इस परियोजना का नाम भी ताज बैराज परियोजना रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसे अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रुप में घोषित किया जाएगा। इसमें नौकायन का भी कार्य किया जाएगा। सौन्दर्यीकरण को बढ़ावा व मनमोहक वातावरण बनाया जाएगा। इसमें नौकायन व पर्यटन की दृष्टि से लगभग 05 हजार यात्री रोज बाहर से आयेगें और आगरा का चहुँमुखी विकास होगा, साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन का भी विकास होगा। मा0 मंत्री जी ने कहा कि वर्षा कम होने तथा पानी की महत्व के दृष्टिगत प्रदेश में 06 नदियों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें पुनर्जीवित किया जाएगा। इससे जो वर्षा का पानी बह जाता था, वह नदियों में आ जाएगा तथा इससे बाढ़ पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा। इसके तहत् एक-दूसरे नदियों के पानी को स्थानान्तरित भी किया जा सकेगा। प्रदेश में जो बाढ़ विनाशकारी होती थी, वह बाढ़ उ0प्र0 की जनता के लिए लाभकारी होगी। इन 06 नदियों में गोमती, तमसा, वरुणा, सई, अरैल तथा सोत नदियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नदियों की खुदाई से भूगर्भ जलस्तर ठीक होने के साथ ही सिंचाई कार्य व जानवरों के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था हो सकेगी।
सिंचाई मंत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग में भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है। किसी भी दशा में भू-माफियाओं को सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा और भू-माफियाओं को कोई रियायत नहीं होगी।
सिंचाई मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में रजवाहा, कुलावा व अल्पिका समितियां बनायी जाएगी तथा किसानों को पानी का व्यवस्थित उपयोग के लिए जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समितियों का चुनाव आगामी मई तक सम्पन्न कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि अवर अभियंता नहरों का दौरा करते रहें। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की, कि वे शासन की मंशा के अनुरुप कार्य करें तथा काम समय से पूरा किया जाय इसके साथ ही कार्यों में रत्ती भर भ्रष्टाचार न होने पाये। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को पूरा सम्मान मिले तथा उनके क्षेत्र में होने वाले कार्यों का शुभारम्भ उनसे कराया जाय।
इस अवसर पर मा0 विधायक श्री राम प्रताप चैहान, श्री योगेन्द्र उपाध्याय तथा श्रीमती हेमलता दिवाकर, नगर अध्यक्ष श्री विजय शिवहरे सहित अधीक्षण अभियंता सिंचाई श्री नरेश चन्द्र उपाध्याय, श्री मनोज कुमार व अधीशासी अभियंता एल0ए0सी0 सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button