उत्तर प्रदेश

कृषि विज्ञान केन्द्र बन जाने से किसानों की आय में वृद्धि होगी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गोरखपुर केे चैक माफी पीपीगंज में बन रहे गुरू गोरक्षनाथ कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण कर वहां के कार्यांे के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के साथ ही अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र बन जाने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। कृषि विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक विभिन्न क्षेत्रों- जैसे पशुपालन, कृषि, मत्स्य आदि के सम्बन्ध में किसानांे को जानकारी देंगे। यहां समय-समय पर किसानों को नई तकनीक की जानकारी मिलने के साथ ही अच्छे बीज की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कृषकों को खेती के नये तरीके एवं बाजार की मांग के अनुरूप जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि किए जाने के दृष्टिगत गोरखपुर जनपद में दो कृषि केन्द्र हो जायेंगे। एक केन्द्र पहले से संचालित है, यह दूसरा कृषि विज्ञान केन्द्र होगा। इस कृषि विज्ञान केन्द्र का उद्देश्य है किसानों को खेती-बाड़ी की नयी तकनीक के साथ जोड़ना, उन्नत बीज एवं बाजार की मांग के अनुरूप फसल बोने के लिए उत्साहित करना तथा पशुपालन, मछली पालन एवं अन्य क्षेत्र में जानकारी देकर किसानांे की आय दोगुना करना, जिससे उनका जीवन खुशहाल हो सके।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के अन्दर 20 नये कृषि विज्ञान केन्द्रों की  स्थापना के लिये भारत सरकार को प्रस्ताव दिया गया है और हमें खुशी है कि भारत सरकार ने बड़े जनपदो में दो-दो कृषि विज्ञान केन्द्र तथा छोटे जनपदो में एक-एक कृषि विज्ञान केन्द्र देने के लिए अपनी सहमति दी है। पिछले एक वर्ष के अन्दर हम लोगों ने अधिकतर कृषि विज्ञान केन्द्रों को सक्रिय किया है। इन कृषि विज्ञान केन्द्रों को कृषि विश्वविद्यालय से जोड़कर किसानों को प्रशिक्षण एवं मौसम के अनुरूप खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अगर किसान इन केन्द्रों के माध्यम से प्रशिक्षित हो जाये तो किसानों की आय में वृद्धि होगी और उनके जीवन में खुशहाली आयेगी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह कृषि विज्ञान केन्द्र 9-10 विकासखण्डों को ध्यान में रखकर कार्य करेगा। इस कृषि विज्ञान केन्द्र में एक प्रशासनिक भवन, मृदा प्रशिक्षण केन्द्र होगा। इसमें उद्यान, कृषि तथा पशुपालन से सम्बंधित वैज्ञानिक रहेंगे। किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण देने के लिए किसान छात्रावास भी बनाया जा रहा है, जहां पर वे रहकर प्रशिक्षण भी प्राप्त करेगें। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भारत सरकार की यह अभिनव पहल है, जो कि किसानांे की आय बढ़ाने में सहायक होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button