उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 75 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 75 व्यक्तियों को 95 लाख 98 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद वाराणसी के श्री सौरभ कुमार, अम्बेडकरनगर के श्री नौशाद, कासगंज की श्रीमती भूदेवी आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

Related Articles

Back to top button