उत्तराखंड

सीएम ने दी हिमालयन ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. स्वामी राम को श्रद्धांजलि

डोईवाला : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिमालयन हॉस्पिटल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. स्वामी राम की महासमाधि की 21वीं वर्षगांठ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सीएम ने शौर्य दीवार का लोकार्पण किया। साथ ही रिफरेंस लेबोट्री का भी लोकार्पण किया।

इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डॉ. स्वामी राम ने मानवता के कल्याण के लिए इतने बड़े संस्थान की स्थापना की। यह संस्थान निरंतर सेवा भाव को लेकर कार्य कर रहा है।

इसके बाद सीएम ने स्वामी राम छात्रवृत्ति का भी वितरण किया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को पुरस्कार बांटे। इस दौरान हिमालयन हॉस्पिटल ट्रस्ट अध्यक्ष बोर्ड समिति के सदस्य डॉक्टर विजय धस्माना ,शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button