देश-विदेश

कोविड योद्धा लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, विशेष रूप से उत्तर-पूर्व और दूरदराज क्षेत्रों में, कड़ी मेहनत कर रहे हैं

नई दिल्ली: कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विमानन उद्योग, भारत में और विदेशों में सबसे कुशल और लागत प्रभावी तरीके से मेडिकल एयर-कार्गो का परिवहन करने के लिए कृतसंकल्प है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा ‘लाइफलाइन उड़ान’ विमानों का संचालन देश के दूरदराज इलाकों में आवश्यक चिकित्सा कार्गो के परिवहन के लिए किया जा रहा है, जिससे कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में समर्थन प्रदान किया जा सके। 227 उड़ानें एयर इंडिया, अलायंस एयर, भारतीय वायुसेना और निजी वाहकों द्वारा लाइफलाइन उड़ान के अंतर्गत संचालित की गई हैं। इनमें से 138 उड़ानें एयर इंडिया और अलायंस एयर द्वारा संचालित की गई हैं। अब तक लगभग 407.40 टन कार्गो का परिवहन किया गया है। लाइफलाइन उड़ान द्वारा अब तक तय की गई हवाई दूरी 2,20,129 किमी से ज्यादा है। कोविड योद्धा लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, विशेष रूप से दूरदराज क्षेत्रों के लिए।

कुल तय की गई दूरी (किलोमीटर) 2,20,129 कि.मी.
12.04.2020 को कार्गो लोड की गई 29.90 टन
12.04.2020 तक लोड कार्गो का परिवहन किया गया 377.50 + 29.90 = 407.40 टन

लाइफलाइन उड़ान विमानों का ब्रेक-अप के अनुसार तिथि-वार विवरण निम्नानुसार है:

क्रम. सं दिनांक एयर इंडिया अलायंस भारतीय वायुसेना इंडिगो स्पाइस जेट कुल
1 26.3.2020 2 – – – 2 4
2 27.3.2020 4 9 1 – – 14
3 28.3.2020 4 8 – 6 – 18
4 29.3.2020 4 9 6 – – 19
5 30.3.2020 4 – 3 – – 7
6 31.3.2020 9 2 1 – – 12
7 01.4.2020 3 3 4 – – 10
8 02.4.2020 4 5 3 – – 12
9 03.4.2020 8 – 2 – – 10
10 04.4.2020 4 3 2 – – 9
11 05.4.2020 – – 16 – – 16
12 06.4.2020 3 4 13 – – –
13 07.4.2020 4 2 3 – – 9
14 08.4.2020 3 – 3 – – 6
15 09.4.2020 4 8 1 – – 13
16 10.4.2020 2 4 2 – – 8
17 11.4.2020 5 4 18 – – 27
18 12.4.2020 2 2 – – – 4
19 13.4.2020 3 3 3     9
  कुल 72 66 81 6 2 227

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, द्वीप समूह और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में, पवन हंस लिमिटेड सहित हेलीकॉप्टर सेवाएं महत्वपूर्ण चिकित्सा कार्गो और रोगियों का परिवहन करने का काम कर रही हैं।

घरेलू लाइफलाइन उड़ान कार्गो में कोविड-19 से संबंधित अभिकर्मकों, एंजाइम, चिकित्सा उपकरण, परीक्षण किट, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क, दस्ताने, एचएलएल और आईसीएमआर की अन्य सामग्री शामिल हैं; कार्गो और डाक पार्सलों की मांग राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा की जाती है।

घरेलू कार्गो ऑपरेटरों स्पाइसजेट, ब्लू डार्ट और इंडिगो द्वारा कार्गो उड़ानों का संचालन वाणिज्यिक आधार पर किया जा रहा है। 24 मार्च से लेकर 13 अप्रैल 2020 की अवधि तक, स्पाइसजेट ने 315 मालवाहक उड़ानों का संचालन किया, जिसमें 4,50,139 किलोमीटर की दूरी तय की गई और 2,645 टन कार्गो का परिवहन किया गया। इनमें से 100 अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ानें थीं। 25 मार्च से लेकर 13 अप्रैल 2020 की अवधि में, ब्लू डार्ट ने 104 घरेलू कार्गो उड़ानों का संचालन किया, जिसमें 1,01,042 किमी की दूरी तय की गई और 1,636 टन कार्गो का परिवहन किया गया। इंडिगो ने, 3 से लेकर 13 अप्रैल 2020 की अवधि में, 25 कार्गो उड़ानों का संचालन किया, जिसमें 21,906 किमी की दूरी तय की गई है और लगभग 21.77 टन कार्गो का परिवहन किया गया। इसमें सरकार के लिए मुफ्त में की जाने वाली चिकित्सा आपूर्ति भी शामिल है।

अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र

एयर इंडिया ने 13 अप्रैल को 28.95 टन फलों और सब्जियों के साथ मुंबई से लंदन के लिए पहली उड़ान भरी और 15.6 टन सामान्य कार्गो सामग्री के साथ वापस आयी। एयर इंडिया द्वारा आवश्यकता के अनुसार महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति का स्थानांतरण करने के लिए अन्य देशों को समर्पित निर्धारित कार्गो उड़ानों का संचालन किया जाएगा। दक्षिण एशिया के अंदर, 7 अप्रैल 2020 को एयर इंडिया द्वारा लगभग 9 टन और 8 अप्रैल 2020 को 4 टन सामग्रियों को कोलंबो पहुंचाया गया।

4 अप्रैल 2020 को प्रभावी रूप से औषध, चिकित्सा उपकरण और कोविड-19 के लिए राहत सामग्रियों का परिवहन करने के लिए एक एयर-ब्रिज की स्थापना की गई है। मेडिकल कार्गो लाने की तिथि-वार मात्रा निम्नानुसार है:

क्रम सं. दिनांक कहां से मात्रा (टन में)
1 04.4.2020 शंघाई 21
2 07.4.2020 हांगकांग 6
3 09.4.2020 शंघाई 22
4 10.4.2020 शंघाई 18
5 11.4.2020 शंघाई 18
6 12.4.2020 शंघाई 24
    कुल 109

स्पाइसजेट द्वारा घरेलू कार्गो (13.4.2020 को)

दिनांक उड़ानों की संख्या   टन भार किलोमीटर
13-04-2020 10 111.14 9,900

स्पाइसजेट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कार्गो (13.4.2020 को)

दिनांक उड़ानों की संख्या   टन भार किलोमीटर
13-04-2020 5 55.86 13,706

ब्लू डार्ट द्वारा कार्गो (13.4.2020 को)

दिनांक उड़ानों की संख्या टन भार किलोमीटर
13-04-2020 10 156.40 8,967.25

Related Articles

Back to top button