जीवनशैली

वॉक फॉर योगा के जरिये दिया स्वस्थ्य रहने का संदेश

देहरादून,: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड पुलिस ने वॉक फॉर योगा का आयोजन कर लोगों को स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। इस मौके पर पुलिस लाइन में योगाभ्यास भी किया गया।

पुलिस लाइन में सुबह पुलिस कर्मियों के साथ डीजीपी एमए गणपति ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेहत के लिए योग जरूरी है। इससे तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

उन्होंने कहा कि पुलिस के आगे चुनौती रहती है। साथ ही काम का दबाव भी बना रहता है। ऐसे में योगाभ्यास कर स्वस्थ्य रहा जा सकता है। योगाभ्यास के बाद पुलिस लाइन से वॉक फॉर योगा के आयोजन में पुलिस के अधिकारियों ने भी शिरकत की। इसमें शामिल लोग बन्नू स्कूल होते हुए शिक्षक भवन से वापस पुलिस लाइन पहुंचे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button