उत्तर प्रदेश

यूपी: शिवपाल ने दिए संकेत, 6 जुलाई के बाद लखनऊ में करेंगे बड़ा धमाका

सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सेक्युलर मोर्चा के गठन के संकेत दिए हैं। छह जुलाई के बाद वह लखनऊ में किसी भी दिन बड़ा धमाका कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने पार्टी के पुराने नेताओं को इकट्ठा करने की कवायद शुरू कर दी है। इस मुहिम में इटावा, फतेहपुर और कानपुर देहात के कुछ नेताओं को लगाया गया है। कानपुर पहुंचे शिवपाल ने कहा कि सेक्युलर मोर्चा जल्द ही सबके सामने होगा। इसका काम युद्धस्तर पर चल रहा है। रमजान के बाद यह रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने कहा, मुलायम सिंह सेक्युलर मोर्चा के साथ हैं और उनका सहयोग व आशीर्वाद हमारे साथ है। कोई भी उपेक्षित इसमें शामिल हो सकता है।

सूबे की सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा कि नई सरकार को लेकर हम छह महीने तक कुछ भी नहीं बोलना चाहते हैं। यूपी सरकार को छह महीने का समय मिलना चाहिए। फिर भी सीएम योगी आदित्यनाथ को कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। बोले, नई सरकार में अन्याय और उत्पीड़न शुरू हो गया है। थानों में उगाही चल रही है। इससे प्रदेश की जनता परेशान है। इसलिए दो बार मुझे खुद धरने पर बैठना पड़ा। यही स्थिति रही तो जनता को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

सपा की दुर्गति बिखराव से हुई
पूर्व मंत्री ने कहा , सपा की दुर्गति बिखराव की वजह से हुई है। पार्टी जिस तरह से प्रदेश में गायब हुई है, उसकी मुख्य वजह बिखराव है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि आगे स्थिति ठीक हो सके। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार में बेरोजगारी बढ़ रही है। किसानों की कीमत बिचौलिए खा रहे हैं, किसान मरने की कगार पर हैं फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

एक गोली में 16 बन गए आरोपी
हत्या के आरोप में कानपुर जेल में बंद हाथरस के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल और धोखाधड़ी के आरोप में बंद विवेक यादव से मिलने भी गए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान गोली चलाई किसी ने और देवेंद्र अग्रवाल को फंसा दिया गया। एक गोली में 16 लोग नामजद हो गए। उन्होंने देवेंद्र को का हाल जानकर ढांढस बंधाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button