पर्यटन

अक्टूबर में घूमने की टॉप 10 जगहें, छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड पर बनाएं सफर की योजना

अक्टूबर का महीना भारत में त्यौहारों और छुट्टियों से भरा होता है। इस साल 2025 में अक्टूबर में कई लॉन्ग वीकेंड हैं, जो इसे यात्रा और घूमने के लिए परफेक्ट बनाते हैं। मौसम भी सुहावना होता है, न ज्यादा गर्मी, न ज्यादा सर्दी। ऐसे में चाहे पहाड़ों का आनंद लेना हो, रेगिस्तान की रेत पर ऊंट की सवारी करनी हो या समुद्र किनारे रिलैक्स करना हो, अक्टूबर आपके लिए सही समय है। आइए जानते हैं अक्टूबर 2025 की टॉप 10 घूमने की जगहें। अक्टूबर 2025 में छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठाकर आप भारत की बेहतरीन जगहों की सैर कर सकते हैं। चाहे एडवेंचर चाहिए, शांति चाहिए या धार्मिक यात्रा, अक्टूबर का महीना हर ट्रैवलर के लिए खास है।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

अक्टूबर में मनाली की पहाड़ियां सुनहरी धूप और हल्की ठंडक से भरी होती हैं। यह मौसम एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट माना जाता है। वहीं, बर्फ से ढकी चोटियां और हरे-भरे जंगल इसे हनीमून कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। रोहतांग पास और सोलांग वैली यहां की मुख्य आकर्षण हैं।

नैनीताल, उत्तराखंड

झीलों का शहर नैनीताल अक्टूबर में खास रूप से खूबसूरत नजर आता है। यहां नैनी झील में नौका विहार और स्नो व्यू प्वाइंट से हिमालय की झलक एक अद्भुत अनुभव देती है। फैमिली ट्रिप के लिए यह जगह आदर्श है। शॉपिंग के शौकीनों के लिए मॉल रोड और ठंडी सड़कों पर घूमना भी यादगार होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button