उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने स्पेशल स्क्रीनिंग में मंत्रिमण्डल के सदस्यों के साथ ‘तेजस’ फिल्म देखी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां लोक भवन आॅडिटोरियम में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में मंत्रिमण्डल के सदस्यों के साथ ‘तेजस’ फिल्म देखी।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह व सूचना श्री संजय प्रसाद, निदेशक सूचना श्री शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, फिल्म अभिनेत्री सुश्री कंगना राणावत उपस्थित थीं।यह विशेष स्क्रीनिंग यू0एफ0ओ0 सिने मीडिया नेटवर्क के सहयोग से आयोजित की गयी।

Related Articles

Back to top button