उत्तर प्रदेश

16 करोड़ से अधिक टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला उ0प्र0, देश का प्रथम राज्य बन गया

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश में 16 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन दिए जाने पर इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा कर्तव्यनिष्ठ स्वास्थ्यकर्मियों के अथक परिश्रम को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि 16 करोड़ से अधिक टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला उत्तर प्रदेश, देश का प्रथम राज्य बन गया है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लक्षित आयु वर्ग के जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवायी है, उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए, क्योंकि वैक्सीन कोरोना से बचाव का एक महत्वपूर्ण साधन है।

Related Articles

Back to top button