उत्तर प्रदेश

भाजपा ने निकाय चुनाव जीतने की बनाई रणनीति, प्रभारी घोषित

 नवंबर में होने जा रहे निकाय चुनाव की तैयारियों को भाजपा ने अंतिम रूप दे दिया है। चुनावी किला फतह करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने लक्ष्य सौंपते हुए निकाय चुनावों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी।

खासतौर से जिलों के अलावा नगर निगमों के भी प्रभारी घोषित किए गए हैं। कई नगर निगमों में दो-दो प्रभारी बनाये गए हैं। लखनऊ नगर निगम के लिए महामंत्री अशोक कटारिया और मेरठ के लिए विजय बहादुर पाठक को जिम्मेदारी मिली है।

भाजपा मुख्यालय में निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में आगामी रणनीति तैयार की गई। संगठन महामंत्री सुनील बंसल और निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी व पार्टी उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने एक-एक बिन्दुओं पर चर्चा की।

इस बैठक में विशेष रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, सलिल विश्वनोई, अशोक कटारिया, विद्या सागर सोनकर के साथ सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री व जिला तथा महानगर प्रभारी व समन्वयक मौजूद थे। सुनील बंसल ने तैयारियों की समीक्षा की और अगले कार्यक्रम निर्धारित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button