उत्तर प्रदेश

हवस में बदल गई है भाजपा की सत्ता की भूख : मायावती

लखनऊ  । बहुजन समाज पार्टी के विधान परिषद सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफा देने के बाद से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर मायावती बेहद खफा हैं। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर आज जमकर हमला बोला। एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा को जमकर कोसा।

राज्यसभा में हाल ही में बोलने से रोके जाने से नाराज होकर इस्तीफा देने वाली मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की लखनऊ में मौजूदगी के बाद भी मायावती ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। मायावती ने कहा कि भाजपा इन दिनों लोकतंत्र की गरिमा का स्तर बेहद नीचे तक ले जाने में लगी है। भाजपा को सत्ता की हवस में इन दिनों कुछ भी सूझ नहीं रहा है। अब भाजपा की सत्ता की भूख हवस में बदल गई है। बस किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल यह पार्टी सत्ता की भूखी है। भाजपा ने सत्ता पाने को सरकारी मशीनरी का गलत उपयोग किया। नरेंद्र मोदी सरकार ने लोकतंत्र का भविष्य खतरे में डाल दिया है। सत्ता लोभी बीजेपी ने अब सभी हदों को लांघ दिया है।

मायावती ने कहा कि मणिपुर, गोवा, बिहार तथा गुजरात के बाद आज जो भारतीय जनता पार्टी कर रही है, उससे साबित होता है कि देश का लोकतंत्र खतरे में हैं। जिस तरह से भाजपा असंवैधानिक तरीके से विपक्षी दलों की सरकारों को गिरा रही है और विधायकों को तोड़ रही है वह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।

उन्होंने कहा कि पहले मणिपुर, फिर गोवा, उसके बाद बिहार में महागठबंधन को तोड़ा, गुजरात में कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा और अब उत्तर प्रदेश में तीन विधान परिषद सदस्यों के इस्तीफे दर्शाते हैं कि भाजपा के कारण ही लोकतंत्र खतरे में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button