उत्तर प्रदेश

कानपुर में अवैध कॉलोनियों पर चला KDA का बुलडोजर

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध प्लाटिंग और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ बीते बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल एवं शख्त निर्देशानुसार प्रवर्तन टीमों ने अलग-अलग जोनों में कुल मिलाकर लगभग 41 बीघा से अधिक भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया।

जोन-3 में 20 बीघा अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई
KDA प्रवर्तन जोन-3 अंतर्गत ग्राम पिपरौली में लगभग 20 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति एवं बिना मूलभूत भौतिक सुविधाओं (सीवर, नाली, बिजली, पार्क आदि) के की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। बताया गया कि संबंधित भूखंडों को बिना प्राधिकरण से स्वीकृत ले-आउट के विकसित कर आमजन को बेचा जा रहा था, जिससे भविष्य में नागरिकों को गंभीर असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता था। यह कार्रवाई विशेष कार्याधिकारी बृजेन्द्र उपाध्याय, अवर अभियंता अमर नाथ यादव एवं प्रवर्तन दल के सहयोग से संपन्न हुई।

जोन-1बी में 21 बीघा क्षेत्र में चला बुलडोजर
प्रवर्तन (जोन-1बी) में विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन अलग-अलग स्थलों पर कुल लगभग 21 बीघा क्षेत्रफल में विकसित अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

ग्राम प्रतापपुरी हरी – 9 बीघा में विकसित अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई।
ग्राम भगवानपुरवा – लगभग 8 बीघा में की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग ध्वस्त।

ग्राम कटरी ख्यौरा – लगभग 4 बीघा क्षेत्र में विकसित अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई। इन स्थलों पर इंट्री गेट, आंतरिक सड़कें, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर तथा निर्मित/अर्धनिर्मित भवनों सहित समस्त चिन्हांकन को 3 जेसीबी मशीनों के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज, राज कुमार, लाल सिंह तथा थाना-बिठूर पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button