खेल

रियान पराग के ‘धुआं उड़ाने’ पर कुमार संगकारा ने तोड़ी चुप्पी

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने कहा कि मैदान से बाहर की दो घटनाओं के लिए कप्तान रियान पराग और सहयोगी स्टाफ के एक सदस्य पर लगाए गए जुर्माने से टीम की छवि पर बुरा असर पड़ता है।

पराग पर पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच के दौरान गुरुवार को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। उन्हें खेल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का दोषी पाया गया। इससे पहले टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर डगआउट में फोन के इस्तेमाल से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

अच्छा असर नहीं पड़ता

दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध मैच से पहले संगकारा ने कहा कि मुझे लगता है कि इससे निश्चित रूप से टीम पर सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है, फिर चाहे वह किसी भी तरह का विवाद हो। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि इन दोनों की विवादों को बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी द्वारा ध्यान दिया जाना चाहिए था।”

उन्होंने कहा, “आप हमेशा एक पॉजिटिव और हेल्थी कल्चर चाहते हो। हमारे अपने मूल्य हैं जिनका हमें पालन करना होता है। हम अपने खिलाड़ियों को ये बार-बार याद दिलाते रहते हैं ताकि ये सुनिश्चित कर सकें कि वह फ्रेंचाइजी, हमारे कल्चर और हमारे मूल्यों के लिए जिम्मेदार हैं।”

राजस्थान को मिली हार

वहीं मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। जयपुर में खेले गए मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और छह विकेट खोकर 225 रन बनाए। दिल्ली ने ये टारगेट 19.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

राजस्थान के लिए पराग ने फॉर्म में वापसी करते हुए 50 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से 90 रनों की पारी खेली। वहीं दिल्ली ने केएल राहुल के 75 और पथुम निसंका के 62 रनों के दम पर ये मैच अपने नाम कर लिया। राहुल ने 40 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। निसंका ने 33 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली।

Related Articles

Back to top button