व्यापार

दुनिया के टॉप 10 दाल उत्पादक देश, भारत करता है नंबर वन पर राज

कृषि मूल्य के हिसाब से दुनिया के शीर्ष चार खाद्य उत्पादक देश चीन, भारत, अमेरिका और ब्राजील हैं। खाद्य उत्पादन में आज हम दालों की बात करेंगे। मसूर, छोले, बीन्स और मटर सहित दालें वैश्विक पोषण और कृषि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आज हम आपको बताएंगे आखिर दुनिया के टॉप 10 दाल उत्पादक देश कौन हैं। कहां सबसे ज्यादा दाल का उत्पादन किया जाता है।

वैसे हेडलाइन पढ़कर आप इतना तो जान ही गए होंगे कि भारत में ही सबसे अधिक दाल का उत्पादन होता है। लेकिन कितना होता है और भारत के अलावा और कौन से देश इस लिस्ट में हैं। इन सबके बारे में भी जानना जरूरी है।

कौन सा देश है दुनिया का सबसे बड़ा दाल उत्पादक?
भारत 28 मिलियन मीट्रिक टन वार्षिक दाल उत्पादन के साथ विश्व में सबसे बड़ा दाल उत्पादक देश है। भारत इतनी मात्रा में दाल का उत्पादन करता है कि उसके आस-पास कोई देश टिकते ही नहीं। भारत के बाद म्यांमार, कनाडा, चीन और रूस का स्थान आता है। पिछले 20 वर्षों में, भारत का दलहन उत्पादन 2002 के 11.13 मिलियन मीट्रिक टन से दोगुने से भी अधिक हो गया है। प्रमुख उत्पादक राज्यों में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। भारत में चना, अरहर और मसूर जैसी विभिन्न दालें उगाई जाती हैं, जो इनकी व्यापक खपत को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button