व्यापार

 BSE पर लिस्टिंग की खबर से इस शेयर ने मचाया तहलका ! 1 ही दिन में 20% कराया फायदा

कुछ शेयर ऐसे होते हैं, जो पहले किसी एक एक्सचेंज यानी BSE या NSE पर लिस्ट होते हैं। फिर कुछ समय बाद वे दूसरे एक्सचेंज पर लिस्ट होते हैं। ऐसी ही एक कंपनी है वर्थ पेरिफेरल्स (Worth Peripherals Share Price)। वर्थ पेरिफेरल्स पहले से केवल NSE पर लिस्टेड है और अब ये BSE पर भी लिस्ट होने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी को BSE से मंजूरी भी मिल गयी है। इसी घोषणा से कंपनी के शेयर में 20 फीसदी की मजबूती आई है।

वर्थ पेरिफेरल्स एक स्मॉल कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 272.22 करोड़ रु है। इसका शेयर NSE पर 144.03 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 143 रु पर खुला था। मगर BSE पर लिस्टिंग की मंजूरी मिलने से शेयर में तेजी आई और 20 फीसदी अपर सर्किट लग गया।

करीब सवा 3 बजे वर्थ पेरिफेरल्स का शेयर 28.80 रु या 20 फीसदी की मजबूती के साथ 172.83 रु पर है। बता दें कि अभी वर्थ पेरिफेरल्स को BSE पर लिस्टिंग के लिए कुछ जरूरी मंजूरियां लेनी होंगी।

वर्थ पेरिफेरल्स भारत में एक लीडिंग बॉक्स निर्माता है, जिसकी शुरुआत 1996 में हुई थी। ये एफएमसीजी, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और रिटेल जैसे अलग-अलग सेक्टरों के लिए बक्से बनाने में एक्सपर्टाइज रखती है। कंपनी रेगुलर स्लॉटेड कंटेनर, डाई-कट बॉक्स, मल्टी-कलर बॉक्स और पार्टिशंस समेत प्रोड्क्ट्स की एक बड़ी रेंज ऑफर करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button