उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के चारबाग क्षेत्र के 02 होटलों में लगी आग से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने चारबाग क्षेत्र के 02 होटलों में लगी आग से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को इस अग्निकांड में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

 

Related Articles

Back to top button