जीवनशैली

बासी रोटी खाने से कंट्रोल रहेगा डायबिटीज

बासी रोटी कोई नहीं खाना चाहता है। लेकिन इसके कई फायदे होते हैं। दूध के साथ सेवन करने से मधुमेह नियंत्रित रहता है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी इसके फायदे बता रहे हैं।

यह हैं बासी रोटी के फायदे

बासी रोटी को रोज दूध के साथ खाने से डायबिटिज और बीपी नियंत्रित रहता है। रोटी के बासी हो जाने से उनमें कुछ लाभकारी बैक्टिरिया आ जाते हैं इसके अलावा ग्लूकोज की मात्रा भी कम होती है।

बासी रोटी को दूध के साथ खाने से पेट की बीमारियों से भी राहत मिलती है। इससे एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है। बासी रोटी में फाइबर होने से यह पाचन को भी ठीक करता है।

बासी रोटी शरीर के तापमान को भी संतुलित बनाए रखने में मददगार है। दूध के साथ बासी रोटी को खाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। खासकर गर्मियों में इसका सेवन करने से हाई स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा नहीं रहता है।

दूध के साथ बासी रोटी खाने से शरीर का दुबलापन भी दूर होता है और शरीर में बल की वृद्धि होती है। शरीर के दुबलेपन को दूर करने का यह सबसे कारगर उपाय भी है. खासकर रात के समय बासी रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button