राजनीति

बोले कोश्यारी, पहाड़ पर नहीं लग सकता बड़ा उद्योग

अल्मोड़ा : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी ने कहा कि पहाड़ पर कोई बड़ा उद्योग नही लग सकता। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की जनता के बीच मोदी सरकार ने इन तीन वर्षों में उनका विश्वास जीत लिया है। जनता को विश्वास है कि देश तरक्की करेगा।

प्रदेश में उद्योग नीति पर उन्होंने कहा कि पहाड़ पर बड़े उद्योग नही लगायए जा सकते हैं। यह इसके लिए अनुकूल नही हैं। एनएच घोटाले की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार सीबीआई जांच से पीछे नहीं हट रही। उन्होंने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button