राजस्थान में वायुसेना अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ में दिखेगा भारत का एयरपावर

बहुदेशीय वायुसैनिक अभ्यास “तरंग शक्ति” के दूसरे संस्करण में अमेरिका व फ्रांस समेत 40 से अधिक देश हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन राजस्थान के जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा।
इसमें विभिन्न देश परिवहन विमानों समेत कई तरह के हवाई साजो-सामान के साथ शामिल होंगे।अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका अपने पांचवी पीढ़ी के दो-तीन एफ-35 विमानों के साथ शामिल होगा।
फ्रांस अपने राफेल युद्धक विमानों और संयुक्त अरब अमीरात अपने एफ-16 युद्धक विमानों के साथ हिस्सा लेगा। यह वायुसैनिक अभ्यास भारत एवं जापान के बीच हुए द्विपक्षीय हवाई युद्धभ्यास “वीर गार्डियन” के ठीक बाद हो रहा है, जिसका आयोजन भी जोधपुर एयरबेस ने ही किया था।
मुख्य विमानों को उतारनेगी आईएएफ
भारतीय वायुसेना इस अभ्यास में अपने मुख्य विमानों को उतारेगी, जिनमें राफेल व सुखोई-30 युद्धक विमान शामिल हैं।
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के सपोर्ट प्लेटफार्म, जैसे- एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट, परिवहन विमान और हवा में ईंधन भरने वाले टैंकर भी इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे। ‘तरंग शक्ति’ के पहले संस्करण का आयोजन 2024 में किया गया था



