मार्च में होगी बॉलीवुड की सबसे बड़ी टक्कर, ‘धुरंधर 2 ‘और ‘टॉक्सिक’ के अलावा रिलीज होंगी ये फिल्में

मार्च के महीने में कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के अलावा कई फिल्मों के ऑप्शन दर्शकों के पास होगें।
सिनेमा के प्रेमियों को अपने पसंदीदा एक्टर्स की फिल्म का खास इंतजार करते हैं। मगर अगर ये फिल्में किसी त्यौहार या लंबे हॉली डे के पास रिलीज होती हैं तो इनका माजा दोगुना हो जाता है। इस मार्च के महिने में सिनेमा के शौकीन दर्शकों के लिए हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में कई फिल्म रिलीज हो रही हैं। जानिए कौन सी हैं वो फिल्में –
‘हॉपर्स’ और ‘चरक’ का आमना- सामना
इस महीने के 6 मार्च 2026 को दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ‘हॉपर्स’ जो बच्चों और उनके पैंरेट्स दोनों को एक साथ एंटरटेंन कर सकती है। फिल्म एक अमेरिकी एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म जानवरों और मानव के इमोशनल जुड़ाव पर है। मशहूर निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘चरक’ भी 6 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म काले जादू और नर बलि के आस-पास घूमती है। फिल्म की कहानी में आपको तंत्र-मंत्र भी देखने मिलता है।
फिल्म ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ देखने मिलेगा 13 मार्च 2026
मार्च के महीने में आने वाली फिल्म ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ भी दर्शको के लिए एक अच्छा ऑप्सन है। अगर आप कोर्टरुम कॉमेडी ड्रामा के शौकीन हैं तो यह फिल्म आपके लिए है। फिल्म में राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला, नीलू कोहली और अंजू जाधव मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अपनी कहानी में कई गंभीर विषयों पर चर्चा करती है। मगर इसमें बीच-बीच में कुछ कॉमेडी पंच भी हैं।
19 मार्च 2026 को ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ का टकराव
19 मार्च को दो बड़ी फिल्में फिल्में टकराने वाली हैं। एक रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर-2’ जो ‘धुरंधर’ का सीक्वल पार्ट है। दूसरी फिल्म सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ जो की साउथ की एक हाई कमर्शियल फिल्म होगी। ‘टॉक्सिक’ को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। दूसरी तरफ ‘धुरंधर 2’ जिसमें अब हमजा अली मजारी के अतीत का हिस्सा दिखाया जाएगा। इस फिल्म में अब उनके जसकीरत से हमजा बनने की कहानी दिखाई जाएगी।
20 मार्च को आ रहा है ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’
सिनेमाघरों में 20 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ एक अमेरिकी साइंस और फिक्शन फिल्म है। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी पर आधारित है जो अपनी याददाश्त खो चुका है। कुछ याद न होते हुए भी वो खतरनाक मिशन पर अंतरिक्ष में जाता है। रयान गोस्लिंग इसमें मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म के निर्माता भी हैं।
‘उस्ताद भगत सिंह’ 26 मार्च को रिलीज
पवन कल्याण की तेलुगु फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी इसी मार्च महीने के अंत में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी एक दस्यु आदमी पर टिकी हुई है। जो लोगों की मदद करता है।

