राजनीति

उक्रांद ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

विकासनगर: उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर पार्टी नेता काशी ¨सह ऐरी के साथ प्रायोजित अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए सरकार का पुतला दहन किया। उक्रांद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने व जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं के साथ साजिश के तहत अभद्रता की जा रही है। डाकपत्थर तिराहे पर राज्य सरकार का पुतला दहन करने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे उक्रांद के ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर भंडारी ने कहा कि उनका दल शुरू से ही प्रदेश में बड़े बांधों का विरोध करता रहा है। इसी सिलसिले में पंचेश्वर बांध की सुनवाई के लिए जा रहे पार्टी के शीर्ष नेता काशी ¨सह ऐरी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के इशारे पर अभ्रदता की है।

कहा कि राज्य गठन के लिए संघर्ष करने वाले शीर्ष आंदोलनकारी के साथ ही इस तरह का बर्ताव चारित्रिक हनन की पराकाष्ठा है। सत्ता के मद में भाजपा कार्यकर्ताओं का नैतिक पतन हो चुका है। भाजपा के कार्यकर्ता व भाजपा की नीतियां प्रदेश के विकास के लिए घातक साबित होंगी। भाजपा सत्ता में आते ही राज्य विरोधी निर्णय ले रही है। कहा कि बड़े बांध पर्यावरण की दृष्टि से सूबे के लिए घातक हैं। इसके साथ ही पंचेश्वर बांध बनने से 123 गांवों के करीब 35 हजार परिवार विस्थापित होंगे। अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े गांवों का विस्थापन सामरिक दृष्टि से भी घातक है। बावजूद इसके राज्य सरकार प्रदेश में बड़े बांधों के निर्माण को हरी झंडी दे रही है। कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया। पुतला दहन करने वालो में जावेद, मनोज बिष्ट, नितीश पठानिया, आशीष रमोला, आफताब अली, अजीत, दिनेश, ललित, महमूद, आदिल, इस्लाम आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button