उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद अलीगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में दिवंगत हुए व्यक्तियों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।

Related Articles

Back to top button