उत्तराखंड
देहरादून में ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस से पहले गढ़ी कैंट के चिड़बाग में शौर्य स्थल पर ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को झंडी दिखाई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “ऐसे योद्धा, जिन्होंने भारत के मान-सम्मान को बढ़ाया, भारत की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के रूप में वीरता का परिचय दिया, उनका हमेशा स्मरण किया जाएगा। भारत की आने वाली पीढ़ी उनसे हमेशा प्रेरित होती रहें। आज यहां दौड़ का आयोजन किया गया है और इसमें बड़ी संख्या में युवा आए हैं।”


