उत्तराखंड

 गौतम अदाणी ने किए बाबा केदार के दर्शन

उद्योगपति गौतम अदाणी पत्नी साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां बाबा केदार के दर्शन कर उन्होंने आशीर्वाद लिया।

अदाणी समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन गौतम अदाणी ने आज एक मई को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रस्तावित रोपवे का एरियर सर्वे भी करेंगे। बता दें कि रोपवे के निर्माण का जिम्मा अदाणी समूह को दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गौतम अदाणी शुक्रवार सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे। इसके बाद वह निजी हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। यहां धाम पहुंचकर उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रही। वीआईपी आगमन को देखते हुए केदारनाथ धाम क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने अलर्ट रहा।

Related Articles

Back to top button