बोरिंग वीकेंड को बनाना चाहते हैं यादगार? तो राजस्थान के इन 7 शहरों को जरूर करें एक्सप्लोर

क्या आप भी वही बोरिंग वीकेंड बिताकर थक चुके हैं? और इस बार नेटफ्लिक्स की बजाय शॉर्ट ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो राजस्थान बेस्ट लोकेशन हो सकता है। हर शहर की अपनी अलग पहचान और खासियत होती है। यहां पर आपको पुराने किले, खूबसूरत झीलें, रेगिस्तान और कई ट्रेडिशनल मार्केट्स देखने को मिलेंगे। अगर आप भी इस बार राजस्थान जा रहे हैं, तो इन जगहों पर जाना न भूलें।
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर को ‘पिंक सिटी’ भी कहा जाता है। यहां का हवा महल अपनी खूबसूरत खिड़कियों के लिए मशहूर है, जबकि आमेर किला अपने पुराने इतिहास के लिए। यहां आकर सिटी पैलेस, जंतर-मंतर और ब्यूटीफुल मार्केट्स को एक्सप्लोर करके ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। शॉपिंग लवर्स यहां की पारंपरिक जूलरी और राजस्थानी कपड़े को जरूर ट्राई करें
जैसलमेर
अगर आप रेगिस्तान का असली मजा लेना चाहते हैं, तो जैसलमेर जा सकते हैं। जैसलमेर को गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। आप यहां फ्रेंड्स और फैमिली के साथ जैसलमेर किला, खूबसूरत हवेलियों और तनोट माता मंदिर भी घूम सकते हैं। सम सैंड ड्यून्स में ऊंट की सवारी और रात को कैंपिंग का एक्सपीरियंस आपके वीकेंड ट्रिप को मजेदार बना देगा।
वीकेंड पर भीड़भाड़ से दूर शांत जगह पर समय बीताने के लिए उदयपुर बेहतरीन डेस्टिनेशन है। इस शहर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है। यह रोमांटिक माहौल और शांत झीलों के लिए मशहूर है। यहां पर आप लेक पिचोला में बोट राइड का आनंद ले सकते है। सनसेट लवर्स झील किनारे डूबते हुए सूरज का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं।
जोधपुर
राजस्थान के जोधपुर को ‘ब्लू सिटी’ भी कहा जाता है। यहां का मेहरानगढ़ किला भारत के शानदार किलों में से एक है, जहां पर आप अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी ले सकते हैं। जोधपुर में ऊंट की सवारी और कैंपिंग बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए काफी मजेदार हो सकता है। जब आप यहां आएं तो दाल बाटी चूरमा जैसे लोकल खाने का स्वाद लेना न भूलें।
बीकानेर
बीकानेर अपने ऐतिहासिक किले और स्वादिष्ट भुजिया के लिए फेमस है। यहां का जूनागढ़ किला अपनी शानदार खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लेता है। वहीं, गजनेर पैलेस, लालगढ़ पैलेस, करणी माता मंदिर, थार रेगिस्तान और रामपुरिया हवेलियां भी यहां पर घूमने के लिए बेस्ट लोकेशन्स हैं। अगर आप भीड़ से दूर शांति चाहते हैं, तो बीकानेर जरूर आएं।
माउंट आबू
राजस्थान की गर्मी से राहत चाहिए तो माउंट आबू बेहतरीन जगह है। यहां की नक्की लेक में बोटिंग और खूबसूरत वादियां माइंड को फ्रेश कर देती हैं। अगर आप माउंट आबू जा रहे हैं, तो दिलवाड़ा जैन मंदिर जरूर जाएं। मंदिर की शानदार बनावट और सुंदरता आपका ध्यान खींच लेगी। यह जगह परिवार और दोस्तों के साथ शांत समय बिताने के लिए परफेक्ट है।
अजमेर
इस वीकेंड दोस्तों के साथ अजमेर भी जा सकते हैं। यह शहर अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां की अजमेर शरीफ दरगाह में हर धर्म के लोग मात्था टेकने आते हैं। अगर आप अजमेर जा रहे हैं, तो पुष्कर झील और ब्रह्मा मंदिर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां का शानदार व्यू आपके वीकेंड को यादगार बना देगा।




