गिरावट के बाद फिर आई सोने और चांदी में तेजी

19 नवंबर, बुधवार को सोने और चांदी में हल्की तेजी है। कल सोने में जबरदस्त गिरावट थी। इसलिए आज हुई हल्की बढ़ोतरी एक तरह से रिकवरी कही जा सकती है। सुबह 10.30 बजे के करीब सोने (Gold Price Today) में 167 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी (Silver Price Today) में इस समय 400 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है।
आइए जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव क्या चल रहा है?
Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?
सुबह 10.30 बजे के करीब एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 122,818 रुपये चल रही है। इसमें 178 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 122,546 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 122,970 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
इससे पहले सोने का दाम 122,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?
एमसीएक्स में सुबह 10.30 बजे के करीब चांदी का भाव 155,093 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इसमें 449 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 154,484 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 155,568 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।




