पर्यटन

इस दशहरा बच्चों को यहां दिखाएं रावण दहन, दिल्ली-NCR और यूपी की प्रसिद्ध जगहें

नवरात्रि के समापन के बाद दशहरे का त्योहार आता है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ये समय छुट्टियों का भी होता है, इसलिए आप इस दशहरे पर अपने बच्चों को रावण दहन दिखाने ले जा सकते हैं।

अगर आप इस दशहरे पर बच्चों के साथ एक यादगार यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो दशहरे के मौके के लिए न सिर्फ मनोरंजक हैं बल्कि शैक्षणिक अनुभव भी देती हैं। यहां आप अपने बच्चों के साथ जा सकते हैं।

  1. अयोध्या
    यूपी में स्थित अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि, इसलिए यहां का दशहरा और रामलीला काफी फेमस है। यहां कि भव्य रामलीला को देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं। यहां पर भव्य रामलीला के साथ-साथ दीपोत्सव, सरयू आरती, राम जन्मभूमि मंदिर बच्चों के लिए बेहद खास हो सकता है। यहां लाकर आप अपने बच्चों को रामायण से जोड़ने का सुनहरा मौका पा सकता हैं। ।
  2. वाराणसी
    बनारस की रामलीला के चर्चे दूर-दूर तक होते हैं। इसलिए यदि वाराणसी के आस-पास रहते हैं तो बनारस का प्रसिद्ध दशहरा दिखाने अपने बच्चों को ले जाएं। जहां दशहरा मेला के साथ-साथ गंगा आरती, नाव की सवारी, घाटों की सैर आप अपने बच्चों के साथ कर सकते हैं। ये उनके लिए संस्कृति, धर्म और परंपराओं को जानने का अनोखा अवसर होगा।
  3. लखनऊ
    लखनऊ में काफी बड़े से रावण के पुतले का दहन होता है। यहां न सिर्फ दशहरे पर रावण दहन होता है, बल्कि ये त्योहार यहां के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी जाना जाता है। इसलिए दशहरा की छुट्टी में अपने बच्चों को लेकर लखनऊ लेकर जाएं। वहां आप उन्हें रावण दहन के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थल भी घुमा सकते हैं।
  4. दिल्ली
    देश की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध रामलीला दिल्ली के रामलीला मैदान में होती है। यहां रामलीला के दौरान न सिर्फ भव्य मंचन, झांकियां देखने का मौका मिलता है, बल्कि इसके साथ ही में आप भव्य तरीके से रावण दहन भी अपने बच्चों को दिखा पाएंगे। यहां जाकर बच्चों में धर्म और संस्कृति की समझ बढ़ेगी, जो उनके लिए काफी अच्छा रहेगा।
  5. नोएडा
    नोएडा में रहने वाले लोग दशहरे के मौके पर नोएडा स्टेडियम जा सकते हैं। यहां न सिर्फ रामलला का आयोजन होता है, बल्कि अभी यहां मेला भी लगा हुआ है। नोएडा स्टेडियम वाले मेले में गाजियाबाद और नोएडा इलाकों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट या निजी वाहन से पहुंचा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button