व्यापार

गिफ सिटी में आएगा भारत का पहला आईपीओ, इस तारीख को लेगा एंट्री

गिफ सिटी में जल्द भारतीय कंपनी एंट्री लेने जा रही है। ये काफी ऐतिहासिक होने वाला है। आमतौर पर गुजरात में स्थित Gift City के जरिए विदेशी स्टॉक और सिक्योरिटी, बॉन्ड में ही पैसा लगाया जाता था। अब इन विदेशियों कंपनी के साथ भारतीय कंपनी भी बराबर की टक्कर देगी।

कौन-सी विदेशी कंपनी लेगी एंट्री?

XED लिमिटेड कंपनी 2018 में रजिस्टर्ड हुई थी।
इस कंपनी का एग्जीक्यूटिव एजुकेशन (Executive Education) में बड़ा नाम है।
इसका हेडकॉटर (Headquarter) मुंबई में स्थित है।
कंपनी आईपीओ जारी कर 12 मिलियन डॉलर जुटाने का प्लान बना रही है।
कब आएगा Gift City IPO?
अब उस सवाल का जवाब जान लेते हैं, जिसका सभी को इंतजार है। यही की Gift City में ये IPO कब एंट्री लेने वाला है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ये आईपीओ 10 से 28 अक्टूबर के बीच एंट्री ले सकता है।

क्या आप कर सकते हैं निवेश?

आपको बता दें कि इस भारतीय कंपनी में भारतवासी निवेश नहीं कर पाएंगे। ये सिर्फ विदेशी निवेशकों के लिए होने वाला है। हालांकि गिफ्ट सिटी में जो विदेशी कंपनियां है, उनमें आप निवेश कर सकते हैं।

अब जानते हैं कि Gift City में पैसा लगाने के क्या फायदे और नुकसान है-

क्या है फायदा और नुकसान?
फायदा
आपको इसमें कोई कैपिटल टैक्स, एसटीटी, सीटीटी या स्टेप ड्यूटी नहीं देना होगा।

अगर आप विदेशी निवेशक है, तो आपको IFSC इनकम के लिए आईटीआर फाइलिंग की जरूरत नहीं।

वहीं NRIs को डिविडेंड पर 10 फीसदी टैक्स देना होगा।

NRIs को अगर आईपीओ से मुनाफा होता है, तो वे अपने देश में टैक्स के पात्र होंगे।

नुकसान
इस आईपीओ में जोखिम ज्यादा हो सकता है।

गिफ्ट सिटी में आपको लिमिटेड आईपीओ मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button