पर्यटन

Sawan में श‍िवजी को प्रसन्‍न करना है, तो इन 5 प्राचीन मंद‍िरों के जरूर करें दर्शन

Sawan 2025 सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है जिसमें भक्त उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान भारत के कई प्राचीन शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि इन मंदिरों में दर्शन करने से भक्‍तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और कष्ट दूर होते हैं।

सावन का पावन महीना शुरू हो गया है। ये महीना भगवान शिव की भक्ति का सबसे पवित्र और शुभ समय माना जाता है। ये पूरा महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। कहा जाता हैं कि सावन में की गई पूजा, व्रत और भगवान शिव के दर्शन से मनोकामना पूरी होती है और साथ ही जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। यही वजह है कि इस महीने में देशभर के शिवालयों में भारी भीड़ देखने को म‍िलती है।

आपको बता दें क‍ि भारत में ऐसे कई प्राचीन और चमत्कारी शिव मंदिर हैं, जहां सावन में दर्शन करने से आपको पुण्य मिलता है। कुछ मंदिरों की मान्यता तो इतनी ज्‍यादा है कि देश व‍िदेश के लोग भी यहां जल चढ़ाने और दर्शन करने आते हैं। चाहे वो वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर हो या फ‍िर तमि‍लनाडु का रामेश्वरम, हर जगह शिव भक्ति की अलग ही छटा देखने को मिलती है। अगर आप भी सावन में भोले बाबा के दर्शन करने का मन बना रहे हैं, तो ये लेख जरूर पढ़‍िए।

हम आपको अपने इस लेख में भारत के 5 ऐसे खास शिव मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां की आस्था, माहौल और भक्ति आपको सुकून पहुंचाएगी। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से –

नीलकंठ महादेव मंद‍िर
ऋषिकेश में बसा महादेव का ये मंद‍िर श‍िव भक्‍तों के ल‍िए आस्था का केंद्र है। यहां क‍ी मान्यता ये है कि समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान श‍िव ने व‍िष पी ल‍िया था तो उनका गला नीला पड़ गया। तभी से महादेव का नाम नीलकंठ पड़ गया था। सावन में यहां भक्‍तों का हुजूम देखने को म‍िलता है।

केदारनाथ
उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम में से एक है। अप्रैल-मई से भक्‍तों के ल‍िए मंद‍िर के कपाट खुल जाते हैं। सावन में केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने से दुखों का नाश हो जाता है। साथ ही यहां लगाई गई अर्जी पूरी होती है।

काशी व‍िश्वनाथ मंद‍िर
ये मंद‍िर यूपी के वाराणसी ज‍िले में माैजूद है। इसे भगवान श‍िव की प्र‍िय नगरी भी कहा जाता है। ये भारत के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है। आपको बता दें क‍ि सावन में यहां भक्‍तों की भारी भीड़ जुटती है। यहां आकर भक्‍तों को शांत‍ि मि‍लती है।

महाकालेश्‍वर मंद‍िर
उज्‍जैन में शिप्रा नदी के किनारे बसा महाकालेश्‍वर मंद‍िर पूरी दुन‍िया में फेमस है। सावन के महीनों में यहां भक्‍तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। सावन में महाकालेश्‍वर मंद‍िर में दर्शन करना अच्छा माना जाता है।

रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग
सावन के महीने में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग मंदिर का दर्शन करना शुभ माना जाता है। ये 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। साउथ में इस मंद‍िर का बहुत महत्व है। कहते ह‍ैं क‍ि यहां पर दर्शन करने से सभी पापों से मुक्ति म‍िलती है। साथ ही बीमारियां भी दूर होती हैं।

इन बातों का रखें ध्‍यान
सावन में मंद‍िरों में भारी भीड़ होती है। इस दौरान छोटे बच्‍चों को ले जाने से बचें।
मानसून में कभी भी बार‍िश हो सकती है तो रेन कोट या छाता जरूर साथ रखें।
बुक‍िंग पहले से कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button