उत्तराखंड

सात अगस्त को साल का अंतिम चंद्रग्रहण, 21 को अमेरिका में सूर्यग्रहण

नैनीताल : सात अगस्त को चंद्रमा पृथ्वी की छाया में होगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण होने जा रहा है, जो भारत समेत दुनिया के कई देशों से नजर आएगा। यह वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण होगा। जिसमें ग्रहण की अवधि 1.55 घंटे होगी।

भारत में दिल्ली के समयानुसार रात 10.52 बजे चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़नी शुरू हो जाएगी। 11.50 बजे ग्रहण चरम पर होगा। इसके बाद पृथ्वी की छाया चद्रंमा से छटनी शुरू हो जाएगी। 12.48 बजे पृथ्वी की छाया से मुक्त हो जाएगा। छाया वाला यह ग्रहण अंबरा कहलाता है।

भारतीय तारा भौतिकी संस्थान बंग्लूरू के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक प्रो. आरसी कपूर के अनुसार यह ग्रहण भारत के सभी स्थानों से देखा जा सकेगा। साथ ही एशिया, अफ्रीका महाद्वीप, आस्ट्रेलिया व दक्षिणी अमेरिका के कुछ भागों से नजर आएगा। यह सामान्य खगोलीय घटना है। सात अगस्त के बाद अगले वर्ष 31 जनवरी को पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।

21 अगस्त को होगा सूर्यग्रहण

चंद्रगहण के 15 दिन बाद 21 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। पूर्ण सूर्यग्रहण 2.40 मिनट का होगा। यह ग्रहण अमेरिका में लगने जा रहा है। इस ग्रहण की खासियत यह है कि यह समुद्र से शुरू होगा और समुद्र में ही समाप्त होगा। यह ग्रहण लगने से पहले ही इतना चर्चित हो चुका  है कि इसे ग्रेट अमेरिकन सोलर एक्लिप्स नाम दे दिया गया है। भारत में यह ग्रहण नहीं लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button