उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 श्री एन0डी0 तिवारी के पुत्र श्री रोहित शेखर तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 श्री एन0डी0 तिवारी के पुत्र श्री रोहित शेखर तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री जी ने श्री रोहित शेखर तिवारी के आकस्मिक निधन को अत्यन्त दुःखद बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

Related Articles

Back to top button