उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के सम्बन्ध में अवगत कराया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक जी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राजभवन में भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री जी ने राज्यपाल श्री राम नाईक जी को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के सम्बन्ध में अवगत कराया। राज्यपाल ने प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन के शांतिपूर्ण व निर्विघ्न ढंग से सम्पन्न होने पर राज्य सरकार की सराहना की।

Related Articles

Back to top button