उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: पूर्व प्रधान को गोली मारकर किया घायल

करंडा थाना क्षेत्र के धरवां गांव के पूर्व प्रधान व भठ्ठा मालिक को बुधवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। इस मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पूर्व प्रधान 70 वर्षीय रामलाल यादव अपने घर के बाहर सोये हुए थे। परिवार के अन्य सदस्य घर के छत पर सोये हुए थे। इस दौरान आधा दर्जन की संख्या में हथियारबंद लोग मौके पर पहुंचे और रामलाल के ऊपर गोली चला दी। गोली उसके जबड़े को जख्मी करते हुए निकल गई। इसके बाद हमलावरों ने छत पर सोये उनके पुत्र कमलेश यादव के ऊपर भी फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गये। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल लाया गया। रात में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। कमलेश यादव ने बताया कि गांव के ही एक परिवार के उनकी पुरानी अदावत है। उनके विरोधियों ने ही उनके पिता को गोली मारी है। इस मामले में एसओ शिवकुमार मिश्रा ने बताया कि आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button