इस एक्टर के निधन की वजह से टली Salman Khan की ‘मातृभूमि’

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘मातृभूमि’ (‘बैटल ऑफ गलवान’) की रिलीज डेट पर तलवार लटकी हुई है। निर्माताओं को काम न पूरा होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य खलनायक का हो गया था निधन
अभिनेता-सिंगर प्रशांत तमांग के निधन के बाद फिल्म की रिलीज में देरी होने की खबर है। प्रशांत तमांग ने इस प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म पहले अप्रैल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, शूटिंग की कुछ अधूरी आवश्यकताओं और स्क्रिप्ट में आवश्यक बदलावों के कारण ये पूरा नहीं हो पाया है जिसकी वजह से देरी हो रही है।
प्रशांत को इंडियन आइडल 3 जीतने के बाद काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। वह मातृभूमि में मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने फिल्म की आधी शूटिंग पूरी कर ली थी लेकिन जनवरी में उनके निधन हो जाने की वजह से कुछ चीजें अधूरी रह गई है।
प्रोडक्शन कर रहा खास विचार
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, टीम ने प्रशांत को लेकर कुछ एडिशनल शूटिंग शेड्यूल प्लान किया था, खासकर अहम दृश्यों के लिए, लेकिन प्रोडक्शन मुश्किल में पड़ गया है। हालांकि शुरुआत में उनके हिस्से को बदलने और दोबारा शूट करने पर विचार किया गया था, लेकिन एक्शन से भरपूर दृश्यों में उनकी भूमिका की व्यापकता के कारण यह विकल्प महंगा लग रहा है और इसे लागू करना मुश्किल है।
एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, “टीम ने कुछ ऐसे शेड्यूल तय किए थे जिनमें प्रशांत को कुछ बेहद अहम दृश्यों की शूटिंग करनी थी। उनके न होने से टीम पूरी तरह से संकट में है। इससे लॉजिस्टिक की भी दिक्कत आ सकती है।”
मेकर्स के सामने क्या हैं चुनौतियां?
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सलमान खान के साथ शेड्यूलिंग संबंधी दिक्कतें, खासकर तारीखों का तालमेल बिठाने और अन्य को लेकर चुनौतियां और बढ़ा गई हैं। नतीजतन, निर्माता अब वैकल्पिक समाधानों पर विचार कर रहे हैं, जिनमें इसके लिए किसी और को कास्ट करना या फिर अधूरे हिस्सों में तमांग की उपस्थिति को फिर से बनाने के लिए एआई और वीएफएक्स का उपयोग करना शामिल है।


