‘धुरंधर 2’ देखने के लिए दुबई के लोग कर रहे ये काम

‘धुरंधर 2’ फिल्म को लेकर आर माधवन ने बात की है। उन्होंने बताया है कि दुबई के लोग फिल्म देखने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।
अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ सुर्खियों में है। इससे पहले ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुकी है। कई मिडिल ईस्ट देशों में बैन होने के बावजूद, फिल्म ने ग्लोबली 1300 करोड़ रुपये की कमाई की। अब, ‘धुरंधर 2’ मार्च में रिलीज होने वाली है। सीक्वल को लेकर हो रही चर्चा के बीच आर माधवन ने बताया कि कैसे दुबई के दर्शक फिल्म देखने के लिए भारत आ रहे हैं।
मीटिंग का प्लान कर रहे दर्शक
सोनिया शेनॉय के पॉडकास्ट में माधवन ने उन लोगों के बारे में बात की जो धुरंधर देखने के लिए दुबई से भारत आते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘यही अच्छे कंटेंट की ताकत है। अब वे 19 मार्च के आसपास अपनी बिजनेस मीटिंग प्लान कर रहे हैं, ताकि वे मीटिंग में शामिल हो सकें और ‘धुरंधर 2’ देख सकें। इसकी वजह यह है कि यह दुबई में नहीं रिलीज हो रही है। मैं मानता हूं कि उनके लिए, इसे IPTV पर देखना आसान होगा। वे ऐसा कर सकते हैं। हालांकि वे ‘धुरंधर’ जैसी फिल्म को लोगों से भरे थिएटर में देखने का अनुभव करना चाहते हैं।’
क्या है ‘धुरंधर’ की कहानी?
‘धुरंधर’ एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है। इसमें रणवीर सिंह भारतीय जासूस हमजा के रोल में हैं। वह भारत को टारगेट कर रहे एक टेरर नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर पाकिस्तान के क्रिमिनल सिंडिकेट में घुसपैठ करते हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अहम रोल में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले से लेकर पॉजिटिव रिव्यू मिले।
क्या हो सकती है ‘धुरंधर 2’ की स्टोरी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ में हमजा की बैकस्टोरी दिखाई जा सकती है। यह भी दिखाया जा सकता है कि कैसे वह पाकिस्तान में पावर और पॉलिटिकल गेम्स में आगे बढ़ते हुए अपना मिशन पूरा करते हैं। सीक्वल में माधवन, रणवीर, अर्जुन और संजय अपने रोल में दिखेंगे। इसमें सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम रोल में होंगे। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।