राजनीति

कांग्रेस पार्टी अब होनहारों को ‘हीरो’ बनाने में जुटी, जो जमीन पर दिखेगा वो ही आगे बढ़ेगा

देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी थाती को साथ लेकर नव परिर्वतन को आत्मसात कर आगे बढ़ रही है। अब कांग्रेस कमेटी में पार्टी छोड़कर जाने वालों की चिंता नहीं की जाती है। कौन किस पार्टी में गया, संगठन बैठक में चर्चा तक नहीं होती।

हां, कांग्रेस ज्वाइन करने वालों का हाथ फैलाकर स्वागत जरूर किया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वयं आगे आते हैं। दो दिन पहले वाराणसी में आम आदमी पार्टी की कभी ताकत रहे पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष रमाशंकर पटेल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने जब कांग्रेस का हाथ पकड़ा तो प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी राजेश तिवारी स्वयं यहां आए और सदस्यता ग्रहण कराई।

कांग्रेस का मानना है कि इस समय जो भी इस पार्टी में आ रहा है, किसी लालचवश नहीं बल्कि पार्टी की नीति व सिद्धांत को देखकर आ रहा है। कांग्रेस महानगर व जनपद कमेटी में अब जमीन पर कार्य करने वालों की तलाश होती है। आप संयोजक वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल वर्ष 2014 में जब वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़े तो पार्टी के प्रमुख कोर टीम में संजीव सिंह भी शामिल रहे। चुनाव बाद संजीव राहुल गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिए।

कांग्रेस ने इनकी निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए आगे बढ़ाया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के साथ ही वोट चोरी रोकने को बनी कमेटी के राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनर नियुक्त किया है। इतना ही नहीं, एमएलसी चुनाव के लिए टिकट भी दिया। पार्षद पूनम विश्वकर्मा सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं। कांग्रेस ने महिला संगठन को मजबूत करने की दिशा में इनके कार्यों को देख कांग्रेस महिला महानगर का अध्यक्ष बनाया।

पार्षद के चुनाव का टिकट भी दिया लेकिन मामूली वोट के अंतर से हार गईं। पार्टी के अलावा कबड्डी की स्टेट खिलाड़ी रहीं अनुराधा यादव कांग्रेस का दामन थामी और अपने मेहनत के दम पर जिला महिला कमेटी का अध्यक्ष बनीं। बहुतायत अन्य पार्टियों से आए लोगों को बूथ समेत तमाम समितियों में पद देकर दायित्व सौंपा गया है। हालांकि कांग्रेस ने पुराने लोगों का साथ नहीं छोड़ा अनिल श्रीवास्तव को महापौर व विधानसभा चुनाव में उतारा। वर्तमान में जोनल कोआर्डिनेटर हैं। सेवादल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रज्ञानाथ शर्मा को प्रयागराज का कोआर्डिनेटर बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button