उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव श्री आर0 रमणी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव श्री आर0 रमणी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री रमणी एक योग्य, कर्मठ और व्यवहार कुशल अधिकारी थे। उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से किया था। श्री रमणी की सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।

योगी जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button