उत्तराखंड

मुसलिम महिला ने किया धर्म परिवर्तन

हल्द्वानी। बनभूलपुरा निवासी एक मुस्लिम महिला ने हिन्दू धर्म अपनाने का मामला सामने आया है। वहीं मुस्लिम महिला ने सिटी मजिस्ट्रेट को शपथपत्रा देकर खुद का धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाने की जानकारी दी और परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाई।
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपायाय ने बताया कि महिला द्वारा धर्म परिवर्तन के संबंध में शपथ पत्र दिया गया है। उन्होंने इसे महिला का व्यक्तिगत मामला बताते हुए कहा कि महिला द्वारा किन परिस्थितियों में धर्म परिवर्तन किया गया है अथवा कहीं किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा महिला को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर तो नहीं किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में जांच के लिए मामला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बनभूलपुरा निवासी मकबूल अहमद की पुत्री शहनवाज (22) कुछ लोगों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची। शहनवाज ने सिटी मजिस्ट्रेट को शपथपत्रा देकर खुद के हिंदू धर्म अपनाने की जानकारी दी। सिटी मजिस्ट्रेट को दिए शपथ पत्र में शहनवाज ने कहा कि मुस्लिम धर्म में महिलाओं के प्रति संकुचित सोच के चलते उसने अन्य धर्मों के बारे में जानकारी प्रान्त की। उसे पता चला कि हिंदू धर्म में महिलाओं को स्वतंत्र होकर जीने का अधिकार है, और वहां किसी तरह की कोई धार्मिक पाबंदी भी नहीं है। शपथपत्र में शहनवाज ने कहा कि मुस्लिम परिवार में तमाम पाबंदियों के चलते उसने अपना नाम सुनीता रख लिया है। उसका कहना है कि इस संबंध में वह पहले ही जिलाधिकारी को शपथ पत्र भेज चुकी है। धर्म परिवर्तन किए जाने पर परिजनों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button