जीवनशैली

गिलोय का करें इस्तेमाल, शुगर रहेगा ठीक

डायबिटिज के मरीज शुगर को नियंत्रित करने के लिए हमेशा परेशान रहते हैं। लेकिन वह अगर गिलोय का इस्तेमाल करें तो उनकी यह चिंता हमेशा के लिए गिलोय खाने से दूर हो सकती है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी गिलोय खाने के फायदे बता रहे हैं।

यह हैं गिलोय खाने के फायदे

डायबिटिज रोगियों के लिए गिलोय रामबाण दवा है। गिलोय में  डायबिटिज नियंत्रित करने के तत्व पाए जाते हैं। इसमें हाइपोग्लैसेमिक गुण होते हैं जो चीनी को ठीक रखते हैं।

गिलोय आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह आंखों की समस्याओं को दूर रखता है और उनकी रौशनी अच्छी करने में भी मदद करता है। गिलोय को पानी में उबालकर आँखों पर लगाने से आँखों के समस्त रोग दूर हो जाते हैं।

गिलोय में पाचन तंत्र को ठीक करने का गुण पाया जाता है। गिलोय का सेवन करने से बदहजमी, कब्ज, गैस, मरोड़ आदि समस्याएं दूर होती हैं। यह पाचन को बेहतर बनाता है।

गिलोय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है जिस कारण सर्दी जुखाम और दूसरी कई घातक बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button