खेल

अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता-मानसी के खाते में आया पैसा

देहरादून : अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट और मानसी जोशी को राज्य सरकार से मिलने वाली पुरस्कार राशि बुधवार को उनके खाते में ट्रांसफर हुई।

आइसीसी महिला विश्वकप में भारतीय महिला टीम की सदस्य रही अल्मोड़ा निवासी एकता बिष्ट और दून निवासी मानसी जोशी को प्रदेश सरकार ने पांच लाख रुपए देने की घोषणा की थी। 29 अगस्त को बकायदा सम्मान समारोह में इन दोनों खिलाड़ि‍यों को डमी चेक भी दिया गया था, लेकिन अब तक पैसा खिलाड़ि‍यों को नहीं मिल पाया था। इसमें बड़ी चूक रही कि पुरस्कार की धनराशि का पैसा दो जगह से रिलीज होना था।

एक लाख 85 हजार रुपए खेल विभाग और शेष तीन लाख 15 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिया जाना प्रस्तावित था। मुख्यमंत्री राहत कोष का चेक तो पहले ही बन गया था, लेकिन खेल विभाग के पास पैसा नहीं होने के चलते पुरस्कार की धनराशि ट्रांसफर नही हो सकी थी। संयुक्त निदेशक खेल प्रशांत आर्या ने बताया कि अब दोनों खिलाड़ि‍यों को पूरी धनराशि जारी कर दी गई है। बुधवार शाम पैसा दोनों के खाते में पैसा भी ट्रांसफर हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button