उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारी सुमति पटवाल का निधन, सीएम ने जताया शोक

देहरादून : राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली वरिष्ठ आंदोलनकारी सुमति पटवाल का बुधवार को निधन हो गया। राज्य आंदोलनकारियों और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक जताते हुए सुमति को श्रद्धांजलि दी।

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के माता मंदिर रोड निवासी वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुमति पटवाल (97) लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। बुधवार को उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गईं। सुमति पटवाल राज्य आंदोलन में दून से गैरसैंण तक सक्रिय रहीं। उन्होंने राजधानी के मुद्दे से लेकर शराबबंदी आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई।

लंबे समय तक महिला मंच के साथ जुड़कर उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी आंदोलन चलाए। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे आपूरणीय क्षति बताया।

उधर, राज्य आंदोलनकारी संगठन के जगमोहन सिंह नेगी, रामलाल खंडूड़ी, प्रदीप कुकरेती, जयदीप सकलानी, यशवंत रावत, धर्मपाल रावत, पुष्कर बहुगुणा, केशव उनियाल, चंद्र किरण राणा, नवनीत गुसाईं आदि ने भी सुमति के निधन पर शोक जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button