देश-विदेश

23 मार्च से 4 अप्रैल, 2020 तक रेलवे ने की 1342 वैगन चीनी, 958 वैगन नमक और 378 वैगन/टैंक खाद्य तेल की ढुलाई

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे द्वारा कोविड-19 के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान यह सुनिश्चित करने की दिशा में हर प्रयास किया जा रहा है कि आम आदमी के लिए चीनी, नमक और खाद्य तेल की कोई कमी नहीं रहे। इस अवधि में इन आवश्यक वस्तुओं के लदान, परिवहन और उतारने का काम पूरी रफ्तार से हो रहा है।

23 मार्च से 4 अप्रैल, 2020 तक पिछले 13 दिनों के दौरान रेलवे ने चीनी से भरे 1,342 वैगन, नमक के 958 वैगन और 378 वैगन/ टैंक खाद्य तेल (एक वैगन में 58 से 60 टन की खेप आती है) का लदान और ढुलाई की। इसका विवरण निम्नलिखित है :

क्र. सं. तारीख चीनी के वैगनों की संख्या नमक के वैगनों की संख्या  खाद्य तेल के वैगनों की संख्या
1. 23.03.2020 42 168 –
2. 24.03.2020 – 168 50
3. 25.03.2020 42 42 –
4. 26.03.2020 42 42 –
5. 27.03.2020 42 42 –
6. 28.03.2020 126 42 50
7. 29.03.2020 210 42 42
8. 30.03.2020 252 8 –
9. 31.03.2020 293 84 –
10. 01.04.2020 210 – –
11. 02.04.2020 – 133 64
12. 03.04.2020 41 103 122
13. 04.04.2020 42 84 50
  Total 1342 958 378

माल ढुलाई पर उच्च स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। रेलवे को पूर्व में विभिन्न टर्मिनल बिंदुओं पर लदान और उतार के दौरान जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, उनका प्रभावी तरीके से समाधान किया जा रहा है। भारतीय रेलवे, गृह मंत्रालय के साथ ही राज्य सरकारों के संपर्क में है और अचानक सामने आने वाली परिचालन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button