उत्तर प्रदेश

अधिकारियों को दुर्घटना में लापता 02 बच्चों की तलाश के लिए बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद हरदोई में गंगा नदी में डूबने से एक बच्चे की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को इस दुर्घटना में लापता 02 बच्चों की तलाश के लिए बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञातव्य है कि जनपद हरदोई में आज स्नान करते हुए 03 बच्चे गंगा नदी में डूब गए।

Related Articles

Back to top button