उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुएः सीएम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बाराबंकी में शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावित व्यक्तियों को समुचित चिकित्सा मुहैया कराये जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री जी ने प्रमुख सचिव आबकारी को घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।

Related Articles

Back to top button