Uncategorized

मद्महेश्वर धाम के लिए रवाना हुई द्वितीय केदार की उत्सव डोली

रुद्रप्रयाग : पंचकेदारों में शामिल द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली मद्महेश्वर धाम के लिए रवाना हो गई। डोली विभिन्न पड़ावों पर भक्तों को देते हुए रात्रि विश्राम के लिए रांसी पहुंची। आगामी 18 मई को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पौराणिक रीति रिवाजों के साथ द्वितीय केदार के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। ग्रीष्मकाल के छह माह तक यहीं पर बाबा प्रवास पर रहेंगे।

छह माह तक शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान रहने के बाद मंगलवार को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली भक्तों के जयकारों के साथ कैलाश धाम के लिए रवाना हुई। इससे पूर्व गत रविवार को पुजारी राजशेखर लिंग ने भगवान की भोगमूर्ति को पूजा अर्चना के बाद सभामंडप में लाए थे। जिसके बाद सोमवार को भी भगवान की डोली ने सभामंडप में विश्राम कर भक्तों को दर्शन दिए। मंगलवार को ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह लगभग साढ़े छह बजे पुजारी ने द्वितीय केदार मद्महेश्वर की डोली की विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया जाएगा।

इस दौरान स्थानीय भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान मद्महेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तथा भगवान मद्महेश्वर से अपने परिवार की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना भी की। ठीक सात बजे जैसे ही भगवान उत्सव डोली अपने धाम के लिए रवाना हुई, तो स्थानीय भक्तों के जयकारों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान की उत्सव डोली ने मंगोलचारी, पाली फांफज, मनसूना, राऊलैंक, उनियाणा समेत कई स्थानों पर भक्तों ने डोली का फूल एवं अक्षतों से जोरदार स्वागत किया।

साथ ही भकतों ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया। जैसे ही डोली रांसी पहुंची तो वहां भी भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। 17 मई को डोली रांसी से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए सीमातं गांव गौंडार पहुंचेगी। 18 मई को सुबह 7 बजे मद्महेश्वर की डोली गौंडार से प्रस्थान कर ठीक साढे दस बजे मद्महेश्वर धाम पहुंचेगी। जिसके बाद कुछ दर विश्राम करने के बाद ठीक 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पौराणिक रीति रिवाजों के साथ भगवान मद्महेश्वर के कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

इसके बाद छह माह तक यहीं पर मद्ममहेश्वर भगवान की पूजा होगी। इस अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी राजशेखर लिंग आचार्य विश्व मोहन जमलोकी, नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्णा, थानाध्यक्ष केएस बिष्ट, राजकुमार नौटियाल, पुष्कार रावत, धर्मानंद नौटियाल समेत सैकड़ों भक्तजन उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button