Akshay Kumar-अक्षरा सिंह के गाने ने यूपी-बिहार में मचाई हलचल

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की सफलता के बाद एक बार फिर से दर्शकों को गुदगुदाने की तैयारी में जुट गए हैं। उनकी अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ जून में रिलीज हो रही है, लेकिन उससे पहले ही उनकी फिल्म के गाने ‘घिस-घिस-घिस’ में खूब धूम मचाई है। यह गाना Youtube पर काफी ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, इस बीच अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह काफी इमोशनल हो गई हैं और उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है।
अक्षरा सिंह बोलीं- ये गाना अब हमारा नहीं है
‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) में फिल्माए गए अक्षरा सिंह-अक्षय कुमार के भोजपुरी गाने ‘घिस-घिस-घिस’ ने रिलीज के 4 दिन में ही गर्दा उड़ा दिया है। यह गाना यूट्यूब पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रहा है और इसे अभी तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर रील्स बना रहे हैं।
अक्षरा सिंह भी फैंस की तरफ से मिल रहे इस प्यार को पाकर गदगद हो गई हैं। उन्होंने गाना शेयर करते हुए इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, “गाना अब सिर्फ हमारा नहीं रहा है, बल्कि पूरे यूपी, बिहार, झारखंड का हो गया है और अब धीरे-धीरे पूरा इंडिया इस पर वाइब कर रहा है। इंस्टाग्राम रील्स पर प्यार, यूट्यूब पर ट्रेंडिंग, दिल से थैंक यू, लेकिन अभी रुकना नहीं है। अब बारी है इसे नंबर 1 तक पहुंचाने की।”
अक्षय कुमार ने लिया था अक्षरा सिंह का स्टैंड
इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने यह भी बताया था कि जब वह पहले दिन ‘घिस-घिस-घिस’ शूट करने वाली थीं, तो उन्हें घाघरा-चोली पहनने के लिए कहा गया था, क्योंकि लोगों की सोच ऐसी थी कि भोजपुरी एक्ट्रेस वहीं पहनती हैं, लेकिन उन्हें जैसे ही यह कहा गया, एक्ट्रेस ने मुंह बना लिया। अक्षय कुमार ने यह दूर से देख लिया था। उसके बाद वह आए और उन्होंने सामने वाले को सीधे तौर पर यह कह दिया था कि एक्ट्रेस जिन कपड़ों में ओके हैं, वह वो ही पहनेंगी।
इसके अलावा अक्षरा सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस की मां खिलाड़ी कुमार संग बेटी को देखकर काफी भावुक हो गई थीं। आपको बता दें कि वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी सहित एक बड़ी पलटन काम कर रही है।

