उत्तर प्रदेश

 गंगा एक्सप्रेसवे: 594 KM एक्सप्रेसवे का PM मोदी कल करेंगे उद्घाटन

594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 36,230 करोड़ की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों और 519 गांवों को जोड़ेगा। भविष्य में इसे हरिद्वार और जेवर एयरपोर्ट से भी जोड़ा जाएगा।

मेरठ से प्रयागराज से मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर देश के विकास का पहिया 29 अप्रैल यानी कल (बुधवार) से दौड़ने लगेगा। यूपी के इस सबसे लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को उत्तराखंड के हरिद्वार तक जोड़ा जाएगा। फिलहाल छह लेन वाले इस एक्सप्रेसवे को आने वाले समय में आठ लेन का किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिन बाद को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।

36,230 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के 12 जिले और 519 गांवों से होकर गुजरेगा। इसमें मेरठ, बुलंदशहर, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे बड़े महानगर भी शामिल हैं। एक्सप्रेसवे पर 3.5 किमी लंबा एयरस्ट्रिप भी बनाया गया है। इस पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान भी आपात लैंडिंग कर सकेंगे।

गंगा और राम गंगा पर बने पुलों से गुजरेंगे लोग
हापुड़ के ब्रजघाट में गंगा पर एक किमी और इससे आगे रामगंगा पर 720 मीटर लंबे पुलों से इस एक्सप्रेसवे को गुजारा गया है। दोनों नदियों के ऊपर से गुजरते समय लोगों को अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इसमें 381 अंडरपास, 14 मुख्य पुल, 126 छोटे पुल और 929 पुलिया शामिल हैं।

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे के खंड और उनकी लंबाई
बिजौली (मेरठ) से चांदनेर (हापुड़) 48.9 किमी, चांदनेर (हापुड़) से मिर्जापुर डूंगल (अमरोहा) 30 किमी,मिर्जापुर डूंगल (अमरोहा) से नगला बरहा (बदायूं) 50.7 किमी,नगला बरहा (बदायूं) से बिनावर (बदायूं) 52.1 किमी,बिनावर (बदायूं) से दरी गुलऊ (शाहजहांपुर) 46.7 किमी, दरी गुलऊ (शाहजहांपुर) से उबरिया खुर्द (हरदोई) 52.9 किमी है।

उबरिया खुर्द (हरदोई) से इकसाई (हरदोई) 52.4 किमी, इकसाई (हरदोई) से रैया माओ (उन्नाव) 50.2 किमी, रैया माओ (उन्नाव) से सरसों (उन्नाव) 53.1 किमी,सरसों (उन्नाव) से तेरुखा (रायबरेली) 51.8 किमी, तेरुखा (रायबरेली) से नौढ़िया (प्रतापगढ़) 52 किमी, नौढ़िया (प्रतापगढ़) से जूड़ापुर दांदू (प्रयागराज) 53 किमी है।

जिला स्थान एवं कनेक्शन इंटरचेंज का प्रकार

मेरठ –
मेरठ-हापुड़ सड़क पर बिजौली – इंटरचेंज मुख्य
हापुड़ – गढ़मुक्तेश्वर ,एनएच 9, दिल्ली-मुरादाबाद सड़क – डायमंड इंटरचेंज
बुलंदशहर – खुर्जा,बुलंदशहर लिंक जेवर एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल हब के लिए – डायमंड इंटरचेंज
अमरोहा – हसनपुर, मुरादाबाद- संभल के लिए कनेक्टिविटी – रैंप टोल एवं एंट्री पॉइंट
बदायूं – बिनावर, एसएच-51 लिंक सड़क के पास – मुख्य टोल और एग्जिट
शाहजहांपुर – दरी गुलऊ, एनएच 30 और हवाई पट्टी – इंटरचेंज और एयरस्ट्रिप पॉइंट
हरदोई – उबरियाखुर्द और इकसाई – मल्टीपल एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट
उन्नाव – रैया माओ, लखनऊ-कानपुर के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण – प्रमुख इंटरचेंज
रायबरेली – तेरुखा और लालगंज क्षेत्र – सुल्तानपुर और लखनऊ सड़क कनेक्ट
प्रयागराज – जूड़ापुर दांदू, एनएच 19, पुराना एनएच-2 के पास – मुख्य टर्मिनल अंतिम बिंदु

आने वाले समय में यहां तक होगा विस्तार
आने वाले समय में गंगा एक्सप्रेसवे को यूपीडा यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेगी। 83 किलोमीटर लंबी लिंक रोड गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी।

बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे लगने लगा पंडाल
पीएम नरेंद्र मोदी भले ही गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल बुधवार को हरदोई में कर रहे हों लेकिन मेरठ में भी उसी दिन बिजौली में लाइव कार्यक्रम होगा। इसके लिए पंडाल लगना शुरू हो गया है।

इसमें पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, स्क्रीन लगायी जाएगी। इस पर मेरठ की जनता स्क्रीन पर पीएम को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए लाइव देखेगी।

मेरठ की जनता एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए सीधा देखेगी। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। गंगा एक्सप्रेसवे के खुलने से उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

यह एक्सप्रेसवे मेरठ को सीधे प्रयागराज से जोड़ेगा। सरकार ने एक्सप्रेसवे की खूबियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। मेरठ के बिजौली में भव्य कार्यक्रम के लिए गंगा एक्सप्रेसवे और टोल प्लाजा को फूलों व लाइटों से सजाया जाएगा। जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button