उत्तर प्रदेश

लक्ष्य पर अडिग रहने से ही हासिल होती है कामयाबी: अनामिका बाजपेई

लखनऊ। होनहार वीरवान के होते चीकने पात की कहावत को अनामिका वाजपेई ने चरितार्थ कर दिया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीतापुर रोड पर स्थित त्रिवेणी नगर की निवासी अनामिका वाजपेई ने UPPCS में 14वीं रैंक प्राप्त किया है। अनामिका वाजपेई को असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स (ACCT) विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

सुश्री अनामिका बख़्शी का तालाब BKT के अमानीगंज की मूलवासी हैं। इनके पिता कपिल बाजपेई भारतीय रेलवे हज़रतगंज लखनऊ में केबिन मैन के पद पर कार्यरत हैं। इनकी माता जी सुगृहिणी हैं। यह लखनऊ के त्रिवेणी नगर वार्ड में रहती हैं।

अनामिका ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।परिवार ने हमेशा मेरा साथ दिया और मुझे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी किया है। पिछले कुछ वर्षों से पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। अनामिका ने बताया कि तैयारी के दौरान कई बार चुनौतियां आई लेकिन मैंने कभी अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया। मेरा मानना है कि अगर आपके अंदर कुछ कर दिखाने का जज्बा है तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती है। लक्ष्य पर अडिग रहने से ही कामयाबी हासिल होती है। लक्ष्य पर डटे रहने से ही सफलता मिलती है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button