जीवनशैली

क्या सिर्फ 2 दिन ओट्स खाने से कम होता है हार्ट अटैक का खतरा? 

क्या आप मानेंगे कि सिर्फ दो दिन का खाना आपकी सेहत में ढेर सारे बदलाव ला सकता है? आजकल लोग महीनों डाइट करते हैं, फिर भी खुद को फिट नहीं रख पाते। ऐसे में एक नई रिसर्च कहती है कि ओट्स खाना सिर्फ वजन घटाने के लिए ही नहीं, बल्कि दिल की अच्छी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

ओट्स दिल के लिए कितना फायदेमंद होता है?
जर्मनी की एक स्टडी में पाया गया है कि ओट्स कुछ ही दिनों में शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बना सकते हैं और दिल व डायबिटीज से जुड़ी परेशानियों का खतरा कम कर सकते हैं।

इस शोध में ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जिन्हें डायबिटीज नहीं थी, लेकिन मेटाबॉलिक सिंड्रोम से पीड़ित थे। इन लोगों का वजन ज्यादा था, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा हुआ था, जो हार्ट डिजीज और डायबिटीज का खतरा बढ़ाता है।

दो दिन का खास फूड प्लान
रिसर्च के दौरान 32 लोगों को दो दिन तक दिन में तीन बार सिर्फ उबले हुए ओट्स में थोड़े फल और सब्जी शामिल करके खाने को दिया गया। इन दो दिनों में हर व्यक्ति ने करीब 300 ग्राम ओट्स खाएं और रोज के मुताबिक कम कैलोरी ली। वहीं, दूसरे ग्रुप को भी कम कैलोरी वाला खाना दिया गया, लेकिन उसमें ओट्स शामिल नहीं थे।

सेहत में हुए ये बदलाव
दो दिन बाद दोनों ग्रुप की सेहत में सुधार हुआ, लेकिन ओट्स खाने वालों के नतीजे ज्यादा बेहतर रहे।

बैड कोलेस्ट्रॉल लगभग 10% तक घटा
2 किलो वजन कम हुआ
ब्लड प्रेशर में हल्का सुधार देखा गया

डॉक्टरों के अनुसार, खराब कोलेस्ट्रॉल कम होने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी घटता है।

पेट के बैक्टीरिया निभाते हैं अहम भूमिका
रिसर्च में यह भी पाया गया कि ओट्स पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। ये बैक्टीरिया खाने को सही तरह से पचाने में मदद करते हैं और ऐसे तत्व बनाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं। इससे शरीर में इंसुलिन बेहतर काम करता है।

लंबे समय तक थोड़ा-थोड़ा ओट्स खाने के बजाय, कुछ दिनों की ओट्स डाइट ज्यादा असरदार हो सकती है। दो दिन तक ओट्स खाने का असर कई हफ्तों तक बना रहा।

Related Articles

Back to top button